सुकरौली सीएचसी की जांच करते सीएमओ।
- फोटो : KUSHINAGAR
सीएमओ ने सुकरौली सीएचसी प्रभारी को हटाया
टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
सुकरौली(कुशीनगर)। शनिवार को सीएमओ ने सुकरौली सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को पद से हटा दिया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि विभागीय कार्यों में सहयोग नहीं करने और लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने टीकाकरण अभियान में खराब प्रदर्शन करने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित को फटकार लगते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमंत वर्मा को पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में देवतहां सीएचसी का टीकाकरण में काफी खराब प्रदर्शन है। यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉ. हेमंत वर्मा की जगह डॉ. विपिन कुमार गौतम को प्रभारी चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।