फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पौने दो घंटे कुशीनगर एयरपोर्ट पर रहेंगे सीएम व केंद्रीय उड्डयन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पौने दो घंटे कुशीनगर एयरपोर्ट पर रहेंगे सीएम व केंद्रीय उड्डयन मंत्री
विज्ञापन

कुशीनगर। निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का निरीक्षण करने व तैयारियों से संबंधित समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर बाद दो बजकर 55 मिनट पर कसया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत एयरपोर्ट से संबंधित कई वरिष्ठ अधिकारी भी आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कुशीनगर एयरपोर्ट से नवंबर के अंतिम सप्ताह में उड़ान शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए एयरपोर्ट पर तेजी से काम चल रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी कुशीनगर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ये लोग पहले एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद यहां निर्माणाधीन एटीसी भवन में ही समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट अथारिटी, कार्यदायी एजेंसियां, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर दो बजकर 55 मिनट पर एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। कुल एक घंटा 40 मिनट तक सीएम और केंद्रीय मंत्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद रहेंगे। निरीक्षण व समीक्षा बैठक के बाद 4.35 बजे मुख्यमंत्री यहां से वापस गोरखपुर लौट जाएंगे।
निरीक्षण व समीक्षा बैठक के मद्देनजर प्रशासन व एयरपोर्ट अथॉरिटी काफी सक्रिय है। शनिवार को दोपहर बाद एयरपोर्ट के रीजनल एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर डीके कामरा, मेंबर प्लानिंग एके पाठक व मेंबर ऑपरेशन नारायण मूर्ति एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उनके साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एके द्विवेदी भी मौजूद रहे। इस दौरान डीजीएम सिविल इंजीनियरिंग व प्रोजेक्ट इंजीनियर सुनील तिवारी समेत अन्य कार्यदायी संस्थाओं के मौजूद अधिकारियों को मानक व गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा कराए जाने की हिदायत दी गई। पुराने टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों के लिए बनाए जा रहे एराइवल व डिपार्चर प्वाइंट के कार्यों को देखने के बाद जरूरी निर्देश दिया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट पर विद्युतीकरण के कार्य, बाउंड्रीवाल, रन-वे, एटीसी बिल्डिंग, फायर बिल्डिंग सहित निर्माणाधीन सभी कार्यों को देखा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आगमन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने तीन स्विस काटेज बनाया है, जहां मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पहुंचेंगे। यहां उनके लिए जलपान आदि की व्यवस्था होगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने एयरपोर्ट से रामकोला मार्ग व बैरिया चौराहे की तरफ जाने वाली सड़कों की मरम्मत भी पूरा करा दी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे ने भी जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा के साथ पहुंचे ने डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा समेत कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुख लोगों के साथ निर्माणाधीन एटीसी, फायर बिल्डिंग, टर्मिनल बिल्डिंग और समीक्षा बैठक स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के लिए कहा। इस मौके पर राइटस के डीजीएम सूरज श्रीवास्तव, हियुवा जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें