फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: जमीन पर कब्जा हटवाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, कई घंटे के प्रयास के बाद नीचे उतारा

Sat, 27 Nov 2021 03:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

दोनों पक्षों को साथ बैठाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसओ सुरेश चंद्र राव, एसआई राघवेंद्र सिंह, लेखपाल अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के चौबेया पटखौली गांव के सेमरा टोला में जमीन से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने आरोप लगाया कि तहसील और पुलिस प्रशासन की तरफ से उसे न्याय नहीं मिल रहा है। युवक के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे समझाने बुझाने के बाद युवक को नीचे उतारा।

विज्ञापन


चौबेया टोला गांव के सेमरा टोला निवासी महंथ का आरोप था कि उसकी जमीन पर एक पक्ष पक्का मकान का निर्माण कर रहा है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन को दी गई, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं दूसरे पक्ष के नंदलाल ने बताया कि विवादित दो डिस्मिल जमीन बैनामा है। उसी भूमि पर वह निर्माण करा रहे हैं। कानूनगो कृष्णमोहन यादव ने बताया कि विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को एसडीएम के सामने बुलाया गया है। तब तक निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है।
विज्ञापन


टावर पर चढ़े युवक को मना लिया गया है। दोनों पक्षों को साथ बैठाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसओ सुरेश चंद्र राव, एसआई राघवेंद्र सिंह, लेखपाल अच्छेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें