पडरौना/लक्ष्मीगंज। एनसीसी दिवस पर उदित नारायण इंटर कॉलेज व उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज और हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज के कैडेटों ने कॉलेज परिसर और तिलक नगर पोखरा के पास साफ-सफाई कर पौधरोपण किया।
लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि एनसीसी त्याग, समर्पण और अनुशासन के साथ कैडेटों में आपसी सहयोग की भावना जागृत करता है। उन्होंने एनसीसी के गठन और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेटों ने उदित नारायण इंटर कॉलेज व उदित नारायण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के अलावा तिलकनगर स्थित पोखरा के आसपास साफ-सफाई कर पौधरोपण किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट राजीव यादव, हवलदार दीपक, सीनियर कैडेट अमन पटेल, आकाश यादव, साहिबा खातून, शिवांशु दिक्षित, अरुण, अनामिका आदि मौजूद रहे।
हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को कैडेटों ने एनसीसी दिवस मनाया। पुनीत सागर अभियान के तहत लालाछपरा के पोखरे के किनारे स्थित छठ घाट की सफाई कर वहां पौधेरापण किया। कैप्टन अवधेश पांडेय ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण दूषित होने से बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान सत्यम, दीपक, रतन, शेषमणि, अंशु, मनीषा, मोहिनी आदि मौजूद रहे। संवाद