फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न फांगिंग, फिर क्यों न पनपें मच्छर

विज्ञापन
पडरौना नगर के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में लगा कूड़े का ढेर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सफाई न फांगिंग, फिर क्यों न पनपें मच्छर
विज्ञापन

पडरौना शहर में रोडवेज और रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड सहित कई जगह नहीं होती सफाई
कुशीनगर। पडरौना शहर के रोडवेज और रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कई जगह न तो नालियों की नियमित सफाई हो रही है और न कूड़ा हट रहा है। ऐसे जगह मच्छरों का पनाहगाह बने हुए हैं। मच्छरों की वजह से यात्रियों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
पडरौना नगर स्थित रोडवेज परिसर में झाड़ियों की समय पर सफाई नहीं होती है। परिसर में जगह-जगह गंदगी है। कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। इसके चलते मच्छर अधिक हो गए हैं। यात्री मच्छरों के चलते परेशान रहते हैं। सबसे अधिक शाम को और रात को मच्छर परेशान करते हैं। रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर तो सफाई रहती है, लेकिन इसके अगल-बगल गंदगी है। पेयजल के लिए बने हाईडेंट के आसपास भी सफाई नहीं रहती। टिकट काउंटर के आसपास भी कूड़े का ढेर लगा मिला। इसकी वजह से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मोहल्ले में नियमित सफाई नहीं होती है। नालियां जगह-जगह जाम हो जा रही हैं। इस वजह से मच्छर पनप रहे हैं।
पिंटू सिंह, मुन्ना कॉलोनी, पडरौना
...
रेलवे स्टेशन के अंदर तो सफाई रहती है, लेकिन बाहर नहीं। इस वजह से यहां मच्छर अधिक काटते हैं। मच्छरों से निजात पाने के लिए मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जाना चाहिए।
विकास तिवारी, पडरौना
...
सरकार की तरफ से सफाई पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन न तो नालियों की सफाई होती है और न कूड़े हटते हैं। जगह-जगह झाड़ियां उगी रहती हैं।
राकेश यादव, यात्री, नाहर छपरा
...
मच्छर कई बीमारियों के कारक हैं। रेलवे स्टेशन पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।
प्रद्युम्न सिंह, यात्री, बांसगांव
...
कोट
पडरौना नगरपालिका की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। बस और रेलवे स्टेशन पर भी छिड़काव कराया जाएगा।
एएन सिंह, ईओ, नगरपालिका परिषद, पडरौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें