कसया। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर वार्ड नंबर 12 वीर अब्दुल हमीद नगर (भलुही मदारी पट्टी) स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई कर दीप जलाया गया। वार्ड नंबर सात सिद्धार्थ नगर में भी अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाया गया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता और ममता की भावना स्थापित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक विपुल कुमार दुबे ने बाबा साहेब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। सभासद प्रतिनिधि के सोनू त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव,अध्यक्ष अवनीश गौतम, प्रशांत गौतम, विजय गौतम, भाजपा नेता विपुल दूबे, सतीश गौतम, प्रमोद भारती, अजित गौतम, आजाद गौतम, अजय गौतम, बृजेन्द्र गौतम, प्रबंधक सरजू प्रसाद, लाल बिहारी, पवन कुमार भारती, अतुल भारती, कुश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।