फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की सुनाई कथा

Tue, 14 Apr 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के दिउलिहा मनियांछापर गांव के मनियांछापर टोला स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में सोमवार को कथा वाचक ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीराम का राज्याभिषेक विश्व में लोकतंत्र का शिलान्यास है।
विज्ञापन

कथा वाचक मंशा पांडेय ने कहा कि लंका विजय प्राप्त करने के बाद राम ने विभिषण को लंका का राजा बना दिया और पुष्पक विमान से राम लक्ष्मन सीता और हनुमानजी अयोध्या लौटे। भरत ने प्रजा सहित राम का स्वागत किया। इसके बाद राम का राज्याभिषेक हुआ। राज्याभिषेक में मुख्य अतिथि निषादराज गुह थे। उन्होंने बताया कि कभी भी हमारी नीति किसी के राज्य को हड़पने की नहीं रही। इसके अलावा हमारी संस्कृति सबको साथ लेकर चलने की रही इसलिए राम ने जंगल में रहने वाली उपेक्षित बानर जातियों को साथ लेकर लंका पर विजय प्राप्त की थीं।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजक वशिष्ठ पांडेय, उदय पांडेय, नवीन सिंह, अभिषेक कुशवाहा, महेंद्र साहनी, प्रदीप गौड, रामनरेश यादव, सुदर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें