फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर चला सफाई अभियान

Sun, 01 Jan 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
नए साल पर हुई गांव की सफाई।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जहां अधिकांश गांवों में नौजवान नववर्ष मनाने की तैयारी कर रहे थे और कुछ ने तो पिकनिक के लिए घर भी छोड़ दिया था, वहीं भुईसोहरा गांव में 15 युवकों ने गांव को गंदगी से मुक्त करने की मंशा के साथ हाथों में झाड़ू, फावड़ा और टोकरियां लेकर नए साल की शुरुआत की।
विज्ञापन


भुईसोहरा गांव से होकर ही सूर्यनगर-रामकोला रोड गुजरती है। गांव में दो परिषदीय विद्यालय संचालित हैं और सफ ाई कर्मचारी भी तैनात हैं, लेकिन गांववालों का कहना है कि कभी-कभी ही सफ ाई होती है। गांव के युवकों ने शनिवार शाम को नववर्ष की पहली सुबह पर गांव को गंदगी से मुक्त करने की योजना बनाई।

रविवार की भोर में ही अंगद मौर्य, नियामत अंसारी, शिवनाथ सिंह, सोनू यादव, अर्जुन गुप्त, पन्नालाल, असलम, शैलेष गुप्त, मैनुद्दीन खान, अनिल चौधरी, सद्दाम, सोनू गुप्त, सदानंद, नौशाद और रोहित की टीम गांव में सफ ाई करने के लिए घर से निकल पड़ी। उसके बाद युवकों ने चौराहे पर सूर्यनगर-रामकोला रोड के किनारे चूना डाला और चूने से ही हैप्पी न्यू ईयर लिखकर अभियान समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें