फरेन्दा में पुलिस के डीजे बंद कराने के विरोध में प्रदर्शन करते गांव वाले
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के फरेंदहा गांव में छठ पर्व पर मंगलवार की शाम को गांव के छठ घाट के समीप डीजे पर नर्तकियां और गांव के युवक डांस कर रहे थे। इस दौरान पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। इससे नाराज प्रधान प्रतिनिधि और पुलिस से झड़प हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
चौरा खास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत फरेंदहा के प्रधान प्रतिनिधि हरेश गौंड़ ने चौरा खास पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
उन्होंने बताया कि छठ पर्व को लेकर हम लोग डीजे बजा रहे थे। तभी प्रशासन के लोग गलत तरीके से यहां के लोगों से पेश आए। मंगलवार की देर शाम तक हम लोग से उलझे रहे।
हमारे म्यूजिकल मशीन को गिरा दिए। देर शाम तक ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का विरोध कर नारा लगाए।
प्रदर्शन करने वालों में दीपक कुमार, देवेंद्र सिंह प्रिंस पटेल, राजन गुप्ता, विशाल गौंड मिथिलेश गौंड, अंशु पटेल, दीपक गुप्ता, आकाश पटेल मौजूद थे।
इस संबंध में चौराखास एसओ अजय पटेल ने बताया कि बिना अनुमति के डीजे बज रहा था। धार्मिक स्थान पर अश्लील गीत बजाकर नर्तकियों का डांस कराया जा रहा था। इसलिए डीजे बंद कराया गया। बेवजह वहां मौजूद युवक उलझने की कोशिश किए।