नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की सुबह बंद घर में चोरी करते एक युवक को घरवालों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने पहले युवक की पिटाई की बाद में पुलिस को सौंप दिया। लक्ष्मीपुर गांव निवासी जितेंद्र मिस्त्री समेत उनके परिवार के सभी लोग सोमवार की रात घाट पर छठ पूजा में शामिल होने गए थे। पूजा कर मंगलवार की सुबह जब वे लोग घर लौटे तो उनके घर में एक युवक चोरी कर रहा था।
उनके परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो पहुंचे गांव के लोगों ने चोरी कर रहे युवक को पकड़कर पहले पिटाई की बाद में पुलिस बुलाकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।