फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हक के लिए भरी हुंकार, पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा मांगा

Fri, 30 Jan 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
  धरना प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सामने सड़क पर धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी पहुंचीं। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम की गैर मौजूदगी में एसडीएम मोहम्मद जफर को सौंपा। कहा कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विवश होकर उग्र आंदोलन करेंगी। इसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कई वर्षों से महिला व बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य करते हुए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र व राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं का सफल क्रियान्चयन करती चली आ रही हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है और न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा व सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। महिला आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष रजिया आगा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानसिक और आर्थिक शोषण बढ़ता जा रहा है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से काम लिए जाने से पहले उन्हें संसाधन उपलब्ध कराया जाए, साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
जिलाध्यक्ष सुशीला सिंह ने कहा कि विभागीय कार्यों को आफलाइन से आनलाइन कार्य करने की बदलती प्रक्रिया में हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अथक मेहतन कर ई-केवाईसी योजना को सफल बनाने का पुरजोर प्रयास किया। विभाग ने घटिया खराब मोबाइल व कमजोर नेटवर्क के कारण काम कर पाना नामुमकिन हो रहा है। धरने में महेंद्र प्रताप सिंह, सहरुन निशा,मंजूलता सिंह, रीता सिंह, किरन गुप्ता, राजकिशोरी राय, रंभा जायसवाल, किरन गोंड, संगीता, संध्या,धनवंती, पूनम,पुष्पा, सरिता सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं। धरने के दौरान अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की जिलाध्यक्ष ममता मिश्र , जिला संरक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष वंदना शर्मा व जिला महासचिव राधिका देवी की अगुवाई में कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने डीपीओ एके दूबे को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में दीनानाथ शर्मा, सीमा धुलिया, श्रुति चौहान, उमेश कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें