फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्रा ने की खुदकुशी

Fri, 30 Jan 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में बुधवार की शाम को मां की डाट से नाराज एक छात्रा ने घर के टीनशेड में लगे लोहे की पाइप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्कूल नहीं जाने और मोबाइल चलाने पर मां ने छात्रा को डांटा था। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बेटी को डांटने पर मां अब पछता रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम को घर पहुंचा और परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव के नरहा टोला निवासी राजेश पासवान की 12 वर्षीय बेटी प्रीति पासवान गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी। घर वालों के अनुसार वह कई दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी और मोबाइल में अधिक समय बीता रही थी। बुधवार की शाम को प्रीति मोबाइल चला रही थी। मां ने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं सुनी। इससे नाराज मां ने बेटी को डांटा और मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद प्रीति अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद अंदर गई तो देखा कि टीनशेड में लगे लोहे की पाइप में प्रीति का शव दुप्पटा के फंदे में झूल रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। इस घटना के बाद से घर वालों में चीख पुकार मच गई। प्रीति तीन भाई बहनों में बड़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत की वजह हैंगिंग की पुष्टि हुई है। सेवरही थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मां की डाट से नाराज होकर किशोरी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें