फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा छूटते शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त, हर तरफ जाम में जूझे लोग

Tue, 09 Jun 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के बाद दूसरी पाली के अभ्यर्थी जैसे ही रेलवे ढाला के पास पहुंचे, सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे ढाला बंद मिला। एक मालगाड़ी का इंजन आगे-पीछे कर डिब्बे जोड़ रहा था। इसके चलते रेलवे ढाले के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसमें शहर के लोगों के अलावा फंसे अभ्यर्थियों को परेशान होना पड़ा। करीब 40 मिनट बाद रेलवे ढाला खुला तो आगे निकलने की होड़ लग गई। इससे जाम की स्थिति गंभीर गई। किसी तरह अभ्यर्थी रामकोला रोड स्थित बस स्टेशन पहुंचे तो वहां बसें कम पड़ गईं। बस स्टेशन परिसर में खड़ी बसों में अभ्यर्थियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। परीक्षा छूटने के बाद जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई थी, लेकिन भीड़ अचानक बढ़ने से तैयारियों पर पानी फिर गया और शहर के प्रमुख मार्गों पर राहगीरों को जाम में जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी समेत तीन केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में पुलिस भर्ती की परीक्षा संपन्न हुई। प्राथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। प्राथम पाली की परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य रही, लेकिन दूसरी बाली की परीक्षा के बाद जैसे अभ्यर्थी मुख्य मार्ग पर पहुंचे वैसे ही जाम में फंस गए। सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे ढाला करीब 40 मिनट तक बंद होने के चलते स्थानीय लोगों के अलावा अभ्यर्थियों को करीब एक घंटे तक जाम में परेशान होना पड़ा।
0

परीक्षा छूटने के समय बंद हुआ ढाला, बढ़ीं मुश्किलें

पडरौना। रेलवे स्टेशन के पास ही उदित नारायण इंटर कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज है। इन दोनों कॉलेजों में बने तीन परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 1052 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 936 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम 5:05 बजे अभ्यर्थी केंद्र से बाहर निकले। इसी दौरान शाम 5:20 बजे सुभाष चौक-कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे ढ़ाला बंद हो गया। इसके चलते कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, तिलक चौक, कसया रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक मालगाड़ी का इंजन गार्ड के डिब्बे को जोड़ रही थी। इसके चलते रेलवे ढाला बंद हुआ था। शाम 6:10 बजे रेलवे ढाला खुला तो आगे निकलने के लिए वाहन चालकों में होड़ मच गई। इसके चलते जाम की समस्या और बढ़ गई। हालांकि यातायात व्यवस्था में लगे यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों के साथ कोतवाली पुलिस भी पसीना बहाते दिखी, लेकिन लोगों की भीड़ आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। हालत यह रही कि रेलवे ढाला से करीब 200 मीटर दूर सुभाष चौक स्थित बस स्टेशन तक पहुंचने में लोगों को 30 मिनट से अधिक का समय लग गया। शाम 6:40 बजे जब अभ्यर्थी बस स्टेशन पहुंचे तो उनकी भीड़ के आगे बसों की संख्या कम पढ़ गई। बसों की संख्या कम होने के चलते अभ्यर्थियों को बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें