फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया गांव निवासी मजदूर सोमवार को घर से निकला। शाम को करीब पांच उसका शव लाला टोला के पास सड़क के किनारे मिला। शरीर पर चोट का निशान नहीं था। घर वाले हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग पुलिस से किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जंगल खिरकिया गांव निवासी 42 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले। शाम को करीब पांच लाला टोला के पास सड़क के किनारे उनका शव राहगीरों ने देखा। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर आई पुलिस से मजदूर के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के अनुसार मजदूर के शरीर पर कही भी चोट का निशान नहीं है। आस-पास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। अभी कुछ कहना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें