फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर की सड़कें होंगी चकाचक, निर्माण कार्य शुरू

Mon, 30 Mar 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के गुदरी बाजार ​स्थित कुआं के पास से जटहा रोड जाने वाली सड़क की हो रही निर्माण कार्य
विज्ञापन
पडरौना। नगरपालिका परिषद की तरफ से शहर की जर्जर हो चुकी सड़क का चमकाने के लिए लाखों रुपये की लागत से निर्माण व मरम्मत कार्य आरंभ करा दिया गया है। इनके बनने से मोहल्लावासियों व राहगीरों को आ रही रही परेशानी से निजात मिल जाएगी तो वहीं आए दिन टूटी गड्ढों में गिरकर चोटिल होने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

पडरौना पालिका परिषद करीब 15 लाख रुपये की लागत से शहर के तिलक चौक से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इसमें सड़क के अलावा बगल में दोनों तरफ जल निकासी के लिए नाली का भी निर्माण किया जाएगा,ताकि बरसात के मौसम में यहां से गुजरने वाले मोहल्लावासियों के अलावा राहगीरों को नाले के गंदे पानी से होकर जाने से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बनने से जहां आवागमन में सहूलियत मिलेगी तो वहीं सड़क चमकेगी।
मालूम हो कि इस सड़क से मोहल्लावासियों के अलावा सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही होती है। मौजूदा समय में यह पूरी तरह जर्जर हो चुकी है,इसके चलते सुगम यातायात व निर्बाध वाहनों के संचालन के लिए पालिका प्रशासन निर्माण करवाकर चमकाने में जुटा हुआ है। इसके बन जाने से लोगों की मुश्किलें कम होंगी तो गर्मी के मौसम में टूटी नालियों के चलते जमा हो रहे गंदे पानी में पनप रहे मच्छरों के प्रकोप से भी बचाव होगा।
विज्ञापन

00000
सड़क व जल निकासी के लिए निर्माण कार्य आरंभ करा दिया गया है। तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का लक्ष्य है। इससे मोहल्लावासियों को हो रही परेशानी दूर हो जाएगी। पालिका प्रशासन स्वच्छ और स्वस्थ स्लोगन को लेकर शहर को चमकाने का काम कर रही है। संतराम सरोज, ईओ, नगरपालिका, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें