तमकुहीराज में कथा सुनातीं साध्वी स्मिता ।संवाद
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कसबा के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित श्रीराम कथा में कथा वाचक ने श्रीराम के विद्यार्थी जीवन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन समाज के लिए आदर्श है, जिसका हर किसी को अनुकरण करना चाहिए।
कथा वाचक साध्वी स्मिता दीदी ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की नींव होती है। आज के समय में युवा पीढ़ी में भटकाव दिख रहा है। उन्हें भगवान श्रीराम से अनुशासन, गुरु के प्रति सम्मान और सादगीपूर्ण जीवन का अनुकरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल शक्ति से नहीं, बल्कि संयम, विनम्रता और ईश्वर पर अटूट विश्वास से प्राप्त होती है। कथा का शुभारंभ पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र ने व्यास पीठ का पूजन कर किया।
इस दौरान नंदप्रकाश गुप्ता, बीबी राय, विजय गुप्ता, संजय मद्धेशिया, विजय दास, डॉ. जतिंदर चौबे, विनोद सिंह, राजपूत, राजकुमार वर्मा, सीताराम गुप्ता, डॉ. केपी गुप्ता, माला गुप्ता, अनीता राय, उर्मिला गुप्ता, मंजू गुप्ता, पूनम चौबे आदि मौजूद रहे।