फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार की समृद्धि की मांगी मन्नत

Sat, 23 Mar 2024 04:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के ग्राम माधोपुर के शिव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप का परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ श्रद्धालुओं ने 24 घंटे तो कुछ ने 12 घंटे तक यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने पहुंची सिंधु कुशवाहा व पुष्पा कुशवाहा ने 24 घंटे का संकल्प लेकर परिक्रमा पूरा किया। इनके अलावा पिंकी, प्रीति कुशवाहा, प्रीति जायसवाल, शर्जना, प्रियंका, सरोज, राधिका, राजकुमार, भोला, विनीता, रीता देवी, रमावती देवी 12 घंटे यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया। यज्ञाचार्य धर्मेंद्र शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, पंडित श्रीकांत, पंडित मुकेश उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने से परिवार की दरिद्रता समाप्त होती है। इस दौरान लक्ष्मण कुशवाहा, मैनेजर यादव, डाॅ. मंटू कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें