फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वच्छता का संदेश दे रही बच्चों की रंगोली, चित्रों में दिखा स्वच्छ भारत का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आदर्श नगर पंचायत सुकरौली की ओर से प्राथमिक विद्यालय जोगीवीर में चित्रकला, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बच्चों ने स्वच्छता,स्वच्छ भारत और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर आकर्षक चित्र और रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से भी बच्चों ने स्वच्छता के महत्व और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर अपने विचार रखे। इस दौरान बच्चों को घर, विद्यालय और आसपास के मोहल्ले को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया।
नगर अध्यक्ष राज नेति कश्यप ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है। ईओ कनुप्रिया शाह ने कहा कि स्वच्छ नगर बनाने में जनभागीदारी जरूरी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापिका माला सिंह,लिपिक अमित सिंह समेत अन्य शिक्षक, सफाईकर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें