फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल असेसमेंट कैंप में 35 बच्चों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मोतीचक बीआरसी परिसर में शनिवार को मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चों का परीक्षण कर 35 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

बीईओ उदय नारायण मिश्र ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कमी नही है। यदि उन्हें सुविधाएं और पर्याप्त संसाधन मिले तो वे भी सामान्य विद्यार्थियों की तरह अपने भीतर छिपी प्रतिभा उजागर कर देश की सेवा में लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। अभिभावकों को चाहिए कि अपने दिव्यांग पाल्यों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाए। इसके बाद आयोजित कैंप में उपस्थित 35 दिव्यांग छात्रों की शारीरिक दक्षता की जांच की गई, जिसमें सभी दिव्यांग बच्चें दिव्यांगता के पात्र मिले। इस तरह कैंप में शामिल सभी 35 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया।
इस दौरान समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक शिव कुमार, डॉ. प्रेम नारायण, डॉ. हेमंत कुमार वर्मा, बलवंत बहादुर, अनुपम कुमार, अमृता, मनोज कुमार पासवान, गणेश कुशवाहा, चांदनी सिंह, शिव कुमार राम, अरविंद कुमार, हरेंद्र यादव, अश्वनी कुमार मिश्र, डॉ. मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें