फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बुद्ध से जुड़े प्रसंगों को किया जीवंत

Sun, 22 Feb 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
थाई मॉनेस्ट्री में प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। बुद्ध स्थली स्थित थाई मॉनेस्ट्री कुशीनगर में आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध धातु शोभायात्रा के दूसरे दिन शनिवार को भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें क्षेत्र के तीस विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मोहक चित्र बनाया। देसी-विदेशी अतिथियों ने उसकी सराहना की।
विज्ञापन

मॉनेस्ट्री के प्रमुख भिक्षु फ्राविडेश्चेरियन (डॉ. पी. सोम पोंग) के निर्देशन में भिक्षुओं ने पूजन-अर्चन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुरातत्व अधिकारी शादाब खान ने फीता काटकर किया।
बच्चों ने भगवान बुद्ध के जीवन के प्रसंगों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। महापरिनिर्वाण मंदिर कुशीनगर, बुद्ध की ध्यानमग्न आकृति, पीपल (बोधि) वृक्ष सहित अन्य धार्मिक प्रतीकों के चित्र बनाकर अपनी कला प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि 24 फरवरी को प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में सरदार पटेल प्राथमिक विद्यालय, लोहिया पब्लिक स्कूल, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज, लिंह सन इंटर कॉलेज, भगवान बुद्ध समाज कल्याण विद्यालय, भिक्षु चंद्रमणि प्रावि, लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल सहित लगभग तीस विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन टीके राय और अमिताभ त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन भंते सोन क्रान ने व्यक्त किया। इस दौरान अंबिकेश त्रिपाठी, विवेक कुमार गोंड, गौतम शर्मा, सूरज यादव, नंदलाल दूबे, अमोद सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें