फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झाड़-फूक के चक्कर में बालक की गई जान

Mon, 27 Apr 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी के पुरैना में ईंट-भट्ठे के मजदूर के बेटे को शनिवार की शाम सांप काट लिया। परिजन अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। बाद में अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नालंदा बिहार के मोहम्मदपुर मुसहरी निवासी सरवन माझी का 10 वर्षीय पुत्र महावीर माझी अपने पिता के साथ ईंट भट्ठे पर रहता था। शनिवार की शाम सरसों के खेत में डंठल बीनते समय विषैले सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन झाड़-फूंक कराने लगे। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें