फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शोभा यात्रा निकाल मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

Fri, 27 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध उपासक संघ और बुद्ध मंदिर महापरिनिर्वाण महाविहार के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को चीना बाबा मंदिर परिसर में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनिरुद्ध प्रसाद ने कहा कि शाहूजी महाराज समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। उन्होंने अपने राज्य में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू की, ताकि सभी वर्गों को आगे बढ़ने का मौका मिले। शाहूजी ने शिक्षा के माध्यम से समाजिक न्याय की स्थापना की। उन्होंने हर 500 की आबादी पर एक प्राथमिक विद्यालय और एक कन्या पाठशाला का निर्माण कराया। कार्यक्रम संयोजक डाॅ. राघवेंद्र सिंह पटेल ने कहा की शाहूजी समाजिक बुराइयों का बहिष्कार करते थे। कार्यक्रम का संचालन दशरथ शर्मा ने किया।
इस दौरान डॉ. राघवेंद्र सिंह पटेल नथुनी, ग्राम प्रधान संजीव सिंह, सभासद पीएन सिंह, पृथ्वी नाथ जयसवाल, प्रोफेसर विरेंद्र कुमार, गोरख सिंह, दयाशंकर सिंह, विजेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें