फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध गेट पर जांच, 13 वाहनों का किया चालान

Sun, 31 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध मंदिर मार्ग पर शनिवार की शाम को मुख्य गेट के समीप स्थानीय पुलिस ने बढ़ती मार्ग हादसों को रोकने के लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की गई। चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई सुजीत पांडे पुलिस टीम के साथ गेट पर करीब कुल 110 वाहनों की जांच की, जिनमें से करीब 13 वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 20 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी कुशीनगर सुजीत पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, बिना हेलमेट चलने वाले चालक तथा तेज आवाज में पटाखा बजाने वाले दोपहिया वाहनों को विशेष रूप से चेक किया गया। साथ ही वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान चौकी इंचार्ज कुशीनगर एसआई सुजीत पांडे राहुल प्रजापति समेत पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें