फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

Sat, 11 Apr 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के पवित्र खनुआ नदी तट स्थित ग्राम सभा चैनपुर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। वृन्दावन से पधारे कथा व्यास पंडित अजय शास्त्री ने ध्रुव, जड़भरत, वामन अवतार, वृत्रासुर, भक्त प्रह्लाद और श्रीकृष्ण जन्म की भावपूर्ण कथा सुनाई। कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा गांव कृष्णमय हो उठा। महिलाओं ने सोहर और बधाई गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान ब्रह्मानंद गुप्त ने वसुदेव की भूमिका निभाकर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि ध्रुव की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान स्वयं प्रकट हुए। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति भगवान के भक्त का अपमान करता है, वह ईश्वर के कोप का भागी बनता है। जड़भरत की कथा के माध्यम से उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पूर्ण विश्वास के साथ भगवान पर आश्रित रहता है, उसकी रक्षा स्वयं भगवान करते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी कलाकार नीतिन ने गोपी वेश में नृत्य प्रस्तुत कर मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान आरती देवी एवं सुरेश प्रसाद गुप्त रहे। उदयभान गुप्ता सपत्नीक, अशोक कुमार गुप्त ‘नवीन’, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता और आरूष ने व्यास गद्दी का पूजन किया। आचार्य सत्यप्रकाश पांडेय और उपाचार्य अनुराग दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर गोपाल जी राय, पूर्व प्रवक्ता बसंत लाल, अभिषेक कुमार गुप्त, रमाकांत, नथुनी, हरीलाल, संतोष गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें