फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार से हटेंगे तार व पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार से हटेंगे तार व पोल
विज्ञापन

- कसाडा की ओर से अवमुक्त हुआ धन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार से बिजली के तार व पोल जल्द हटाए जाएंगे। विद्युत निगम इन्हें हटाने के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहा है। हालांकि यह काम कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से विद्युत निगम को धन अवमुक्त होने के बाद होने जा रहा है।
उम्मीद है कि 31 दिसंबर अथवा नए वर्ष में मुख्य प्रवेश द्वार के पास फैले बिजली के तार, पोल समेत अन्य संसाधन हटा दिए जाएंगे। इनकी जगह पर अंडरग्राउंड केबिल के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की ओर से विद्युत निगम को बीते 20 अगस्त को ही 15,50,380 रुपये दे दिए गए थे। इस कार्य में विभाग की ओर से शिथिलता बरतने पर डीएम एस. राजलिंगम ने नाराजगी जताई थी। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अंडरग्राउंड विद्युतीकरण के लिए कसाडा से धन अवमुक्त हो गया है। काम आरंभ कराकर जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें