पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के साथ त्वचा और सांस संबंधी तकलीफ के साथ ही खांसी, बुखार, पेट दर्द के मरीज अधिक आए। चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। बीमारियों के बचाव के उपाय बताए। गुनगुना पानी पीने की सलाह दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 754 पुरुष, 709 महिलाएं व 222 बच्चों समेत 1685 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें सांस की तकलीफ के 132, पेट दर्द के 192, शुगर के 232, त्वचा के 352, टीबी के संभावित 27, रक्ताल्पता के छह व हाइपरटेंशन के 124 मरीज शामिल रहे। सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के 589 मरीजों ने मेले में लाभ उठाया। आरोग्य मेले में 54 चिकित्सकों व 230 पैरा मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता निभाई।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमैनी में 36 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि त्वचा रोग, सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मरीज अधिक रहे। मौके पर जमील अहमद वारसी, शंभूशरण पांडेय, रामजी कुशवाहा, अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे। मथौली प्रतिनिधि के अनुसार, मोतीचक ब्लॉक के पीएचसी पैकौली में 34 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में बुखार, सर्दी-जुकाम, खुजली, सांस संबंधी बीमारी, गठिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज आए। मेले में रामजी, बतासी देवी, रिद्धि, श्रीनिवास, अश्वनी, मगरु, अरविंद दुबे, ममता देवी, किशन, शंभू दूबे, ओमप्रकाश सिंह आदि का उपचार किया गया। मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ. उत्तम जायसवाल, यशवंत चौहान, धर्मपाल, अभिषेक सिंह, रामप्रताप, रमाशंकर आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी लक्ष्मीगंज में चिकित्सक की कुर्सी खाली रही। मरीजों को पुराने पर्ची पर ही दवा लेकर लौटना पड़ा। सीएचसी अधीक्षक चिकित्सक एपी गुप्ता ने बताया कि चिकित्सक अवकाश पर हैं।
बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार, न्यू पीएचसी में सर्दी-जुकाम,वायरल फीवर,पेट दर्द, खुजली सहित ज्यादातर मौसमी बीमारियों के मरीजों शामिल रहे। मेले में मंजू वर्मा, फूलमती, करिश्मा, ब्रह्मा, कपिल पासवान, प्रियांशु, इसरावती, अनुराधा, सोनी, शिवम, जानकी, सुभाष, मेवा सिंह, कुंती देवी, राहुल,विकास ने पहुंचकर उपचार कराया। चिकित्सक संजय भारद्वाज ने आए मरीजों को गुनगुना पानी पीने, साफ-सफाई और मौसम के मुताबिक बचाव व सावधानी बरतने की सलाह दी।
00000
मरीज बोले:-
कई दिनों से खांसी और बुखार से पीड़ित था। आरोग्य मेले में जांच हुई और चिकित्सक की सलाह पर मुफ्त में दवा मिली है। गांव में उपचार की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है। व्यवस्था को और बेहतर सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है, ताकि लोगों को मामूली स्वास्थ्य समस्या के लिए दूर न जाना पड़े। -मकसूद, करमैनी बाजार
0
आंख में दर्द हो रहा था। मेले में दिखाने के बाद चिकित्सक ने जांच कर दवाएं दी हैं। मेले में ग्रामीण लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है लेकिन इसे और विस्तार करने की जरूरत है। बेहतर दवाओं की उपलब्धता और जांच की और बेहतर बंदोबस्त होनी चाहिए। -आजाद अली, करमैनी