फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कागजों पर सिमटी गणना, ब्लॉक निर्धारण में लापरवाही

Mon, 25 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। स्थानीय तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व के कार्य जनगणना को लेकर लापरवाही सामने आई है। जिसमें विभिन्न गांवों में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के निर्धारण में जिम्मेदार कर्मियों ने अनियमितता बरती है। निर्धारित किए गए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में एक गांव के कुछ मकानों को दूसरे गांव की सीमा में शामिल कर लिया गया है। इससे प्रगणकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, तहसील क्षेत्र के गोपालपुर और धीर पट्टी,हरका घूरमल और सिधुआ, हरका घूरमल और मोतीलालहा मकानों को एक-दूसरे में मिला दिया गया है। इससे फील्ड में तैनात प्रगणकों को मौके पर जाकर वास्तविक सीमाओं को खोजने में घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस त्रुटिपूर्ण सीमांकन को ठीक नहीं किया गया, तो कई परिवार हमेशा के लिए गलत गांव के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपने प्रशासनिक व राजस्व अभिलेख (कागजात) दुरुस्त कराने के लिए तहसीलों के चक्कर काटने पड़ेंगे।
इस संबंध में चार्ज अधिकारी/तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सीमाओं को लेकर जहां पर कोई अड़चन है,उसे पहुंचकर दूर कराया जा रहा है। ऐसी कोई स्थिति नहीं सामने आ रही है कि प्रगणकों को काम करने में असुविधाओं का सामना करना पड़े। जरूरत के मुताबिक राजस्व कर्मचारी पहुंचकर जरूरी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें