फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तुलसी पूजन कर मनाया देवउठनी एकादशी

Sun, 02 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हिंदू जागरण मंच पडरौना की तरफ से शनिवार को तुलसी पूजन कर देवउठनी एकादशी मनाई गई। इसमें संगठन से जुड़े महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में सभी एकादशी में देवउठनी एकादशी बहुत ही श्रेष्ठ और शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादि पर भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागते हैं और सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा, आराधना और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है।
इस दिन यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र माना जाता है। हर घर के आंगन में तुलसी के पौधे को लगाया जाता है। वास्तु शास्त्र और आयुर्वेद में तुलसी के पौधे का खास महत्व होता है। इससे वास्तु संबंधी दोष खत्म होते हैं। देवउठनी एकादसी के मौके पर संगठन से जुड़ी मीना शर्मा, आराधना शर्मा, सीमा शर्मा, आदित्य शर्मा, चंद शर्मा, मीरा शर्मा, लता शर्मा, सरिता शर्मा, गीता सोनी, शिल्पी शर्मा ने तुलसी पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला प्रभारी रवि सिंह, पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी, तुलसी विवाह के संयोजक विद्यानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें