फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के तरुवनवा निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
रीमा ने तहरीर में बताया है कि दिवाली के एक दिन पहले गांव के सुग्रीव सिंह, दर्शन सिंह, रामायण सिंह समेत छह लोग पुरानी रंजिश में उनके दरवाजे पर आ गए और अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। मुझे बचाने आईं मां, दादा और परिवार की अन्य महिलाओं को भी मारा-पीटा। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद