कप्तानगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा कोटवा के कोटेदार राम प्रताप पर कार्ड धारकों को खाद्यान्न न देने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है।
ग्रामसभा बरवा कोटवा के ग्रामीण वचन और गोपी ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत 28 दिसंबर को की थी। इन लोगों का आरोप था कि उचित दर विक्रेता राम प्रताप ने कार्ड धारकों से अंगूठा लगाने के बाद भी खाद्यान्न नहीं दिया। पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान को निलंबित किया गया था, लेकिन दुकानदार अपनी साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया। इसको लेकर कप्तानगंज थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।