फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 21 के बाद 42 मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Sat, 15 Feb 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के छावनी से मेडिकल कॉलेज के रास्ते कुबेरस्थान तक जाने वाली सड़क को घनी आबादी के बीच चौड़ा करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसका सीमांकन कर प्रशासन ने इसकी जद में आ रहे भवनों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

चिह्नित 77 भवनों में से करीब 42 लोगों के भवन ऐसे हैं जो सरकारी जमीन पर बने हैं। तहसील प्रशासन ने उन्हें नोटिस देकर 21 फरवरी तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाएगा।
शहर से कुबेरस्थान तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नवंबर 2022 में शासन ने स्वीकृति दी थी। सड़क के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कुबेरस्थान से शहर के छावनी मोहल्ले के घनी आबादी तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर पांच मीटर सात मीटर कर टू लेन सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन शहर में घनी आबादी के बीच करीब 200 मीटर तक सड़क के दोनों तरफ भवन बनने की वजह से बीते करीब एक वर्ष से निर्माण कार्य ठप पड़ा था।
विज्ञापन

चौड़ाई बढ़ाने की तैयारी करते हुए पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने करीब दो माह पूर्व घनी आबादी के बीच स्थित सड़क की पैमाइश कराई। इस दौरान कुल 77 लोगों के घर चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें