कुशीनगर। पडरौना शहर में डोल जुलूस में युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या के मामले में 11 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं चाकू लगने से घायल आरोपी युवक का इलाज पुलिस की निगरानी में मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है।
पडरौना सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट और चाकू मारा गया था। एक पक्ष की तहरीर पर हत्या का केस 11 लोगों पर दर्ज किया गया है। सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दिया गया है।