फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका के अपहरण के आरोप में महिला पर केस
विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के कुस्मही गांव की 12 वर्षीय एक बालिका के अपहरण की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कुसम्ही निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रामकोला थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री को गांव की एक महिला ने अपहरण कर लिया है। आरोपी महिला गायब है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी को सकुशल मुक्त कराने और आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है। आरोपी महिला शिकायतकर्ता के गांव की निवासी है। रामकोला थाने के एसओ दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें