फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल के साथ अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल के साथ अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रामकोला। थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव के लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेखपाल ने इस व्यक्ति पर अभद्रता का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

कुस्महा के रहने वाले महेंद्र ने तहसील दिवस पर जमीन से संबंधित किसी मामले में प्रार्थना पत्र दिया था। लेखपाल जैकी सरोज ने बताया कि वह गांव में गए थे। वहां एक व्यक्ति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया तथा धमकी दी थी। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम कप्तानगंज ने रामकोला पुलिस को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने कहा कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें