फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने में 500 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज थाने में 500 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस
विज्ञापन

- बोधीछपरा गांव में पुलिस और ग्रामीणों में हुए संघर्ष के बाद की गई कार्रवाई
- हत्या के प्रयास, बलबा, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने और महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी जयप्रकाश सिंह की हत्या के बाद शव के साथ सड़क जामकर रहे ग्रामीणों व पुलिस में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने 500 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई एसओ की तहरीर पर गई है। इन लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने और महामारी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
रविवार की शाम बोधीछपरा गांव में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में जयप्रकाश सिंह की सगे भाई व भतीजे ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और खड्डा-पनियहवा मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया था। पुलिस सड़क खाली कराने पहुंची तो ग्रामीणों से झड़प हो गई। इसके बाद पथराव व मारपीट शुरू हो गई। इस बवाल में एसओ पंकज गुप्ता सहित छह पुलिस वाले घायल हो गए थे। कुछ ग्रामीण भी घायल बताए जा रहे हैं। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल, एसडीएम अरविंद कुमार सहित करीब छह थाने की पुलिसफोर्स पहुंच गई थी। काफी मशक्कत के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने अब वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हनुमानगंज थाने के एसओ पंकज गुप्ता की तहरीर पर 500 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट आदि धाराओं सहित महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के समय वीडियो व अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने बताया कि एसओ हनुमानगंज की तहरीर पर 500 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें