फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिव्यांग के साथ मारपीट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली के मुंडेरा उपाध्याय गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर अपने विकलांग पति के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के मुंडेरा उपाध्याय गांव निवासी माधुरी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि उनके घर के पास गांव के कुछ लोग छठ पर्व पर एक पोस्टर लगाया था। उनकी बेटी के द्वारा जलाए अलाव से वहां लगा पोस्टर सिकुड़ गया। इसको लेकर गांव के लोग उनके घर आकर विवाद करने लगे। अपशब्द बोलने से मना करने पर आरोपियों ने उनके दिव्यांग पति अजित प्रजापति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस अरविंद,अमित और अभिषेक के खिलाफ केस प्राथमिक दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें