तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही के चेयरमैन प्रतिनिधि ने बुधवार को गन्ना पार्किंग ग्राउंड में गन्ना किसानों का हाल जाना। किसानों ने पेयजल समेत अन्य इंतजाम नहीं होने की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेत हुए उन्होंने फैक्ट्री मैनेजर से बात कर पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। किसानों ने उनसे बताया कि उनके लिए जो ठहराव स्थल बनाया गया है। वहां केवल पुआल डाल कर छोड़ दिया गया है। इस पर उन्होंने फैक्ट्री मैनेजर रवि सिंह से बात कर उन्हें गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराया और किसान हित में उन्हे बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान सभासद पप्पू जायसवाल, ऋषिकेश वर्मा, मक्खन जायसवाल, विजय वर्मा, सुशील सिंह, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।