फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ वेदी तोड़ने के मामले में नौ नामजद व 15 अज्ञात पर केस

Tue, 17 Jun 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा ने क्षेत्र के पंचायत चाफ के टोला खलवापट्टी में छठ वेदी तोड़ने को लेकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई के बाद छठ वेदी तोड़ने वाले अराजक तत्व घर छोड़ कर फरार हैं।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफी गांव की सरोज देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि चाफ के खलवा पट्टी में सड़क किनारे करीब 20 वर्ष से छठ की बेदी की पूजा होती है। चाफ खलवापट्टी के लोगों ने छठ वेदी तोड़कर रास्ता बना लिए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर हृदयानंद, भूटेली चौहान, अनिरुद्ध यादव, रम्भा देवी, तिलेसरी, ओमजी, बिहारी चौहान, भिखारी, धर्मेंद्र मुसहर समेत 15 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें