दुदही। क्षेत्र के गौरीश्रीराम रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गौरीश्रीराम गांव निवासी नवी हुसैन को कम सुनाई देता है। वे दोनों पैर से भी दिव्यांग थे। लाठी के सहारे घूम कर आसपास गांव में भीक्षाटन करते थे। वे सोमवार को रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान थावे से कप्तानगंज की तरफ जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।