फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर केस

Thu, 12 Jun 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाने की पुलिस द्वारा एक गांव निवासी पीड़िता का मुकदमा दर्ज करने की बजाय उसे थाने से भगा दिया गया था। उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर चार साल बाद जाकर उसके पांच पटीदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ। मामला तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का है। उसने एक सोनू नामक युवक से शादी कर ली थी। उसी के वजह से उसके पट्टीदारों ने रंजिश में उसपर जानलेवा हमला कर घायल कर देने का आरोप लगाया। घटना चार जून 2021 की शाम पांच बजे की बताई गई है।
विज्ञापन


महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने साथ हुए घटना के बारे में बताते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र पर न्यायाधीश ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पांच लोगों पर छेड़छाड़ व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें