फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में 12 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के भरपटीया गांव में नौ मार्च की दोपहर घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 12 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भरपटीया गांव निवासी सुबिंदर ने तहरीर में कहा कि नौ मार्च की दोपहर गांव के ही हरेंद्र, वीरेंद्र, मनीष आदि लोग उनके घर में घुस गए और गाली गलौज करते हुए उनकी पुत्री को लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे बेटी अचेत हो गई। सूचना पर आई पुलिस घायल बेटी को अस्पताल पहुंचाई। घटना के अगले दिन 10 मार्च को ओमप्रकाश, विजय प्रकाश और जय किशोर आदि लोग उन्हें और उनके परिवार को जान माल की धमकी दी। थानाध्यक्ष दीपक कुमारसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरेंद्र, वीरेंद्र, मनीष, नागेंदर, अमन, ओमप्रकाश समेत 12 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें