फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- प्रधान ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। जंगल जगदीशपुर गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया है। वहीं, प्रधान ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना के जंगल जगदीशपुर गांव में 19 जून को गांव के बाहर नहर के पास एक गन्ने के खेत में बकरी चरने चली गई। इसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। इसमें ग्राम प्रधान हरिलाल प्रजापति ने बकरी से फसल चराने के विरोध करने पर मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस मामले के विपक्षी होसिला यादव की तरफ से कोटा के चुनाव में वोट मांगने को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। होसिला की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान हरिलाल प्रजापति, अवधेश प्रजापति, मंटू और सोनू कुशवाहा के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि आरोप है कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें