सिरसिया गांव में फासी लगा कर आत्म हत्या करने की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
बीमारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
- कप्तानगंज के सिरसिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही गई है।
सिरसिया निवासी उमेश पांडेय (55) का लीवर खराब था और उनके पेट में पथरी की शिकायत थी। वे हृदय रोग से भी ग्रसित थे। जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। इलाज के लिए पैसे का अभाव के चलते सोमवार की सुबह पंखे से लटककर जान दे दी। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वे बीमारी से परेशान होकर जान दे रहे हैं। इसमें परिवार के किसी व्यक्ति को कोई दोष नहीं है। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सुसाइड नोट सहित अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।