फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर महिला समेत तीन के खिलाफ केस

Sun, 17 Nov 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपती ने कोर्ट में वाद दाखिल कर चोरी के बाबत पूछताछ के मामले में गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, चोरी और छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर पीड़ित ने बताया था कि 15 मार्च 2023 को गांव के ही एक महिला समेत तीन लोगों ने ईंट चुरा ली थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी की और मारपीट की। सीएचसी में उपचार कराकर थाने में सूचना दी गई। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश पारित किया। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोर्ट के आदेश पर तीन पर केस दर्ज

पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस आरोपी पति-पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महिला ने न्यायालय सिविल जज (जुडी) कुशीनगर में प्रकीर्ण वाद में बताया कि उसके पति रोजी-रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। 26 जून 2024 की रात में आरोपी घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अगली सुबह घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी। इसी दौरान आरोपी अपनी पत्नी व अन्य लोगों के साथ पहुंचा मारपीट करने लगा। लोगों ने बीच-बचाव किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी गोरखनाथ, सिंधु देवी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें