पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को होटल, रेस्टोरेंट व अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संचालकों को मालिक और मैनेजर के मोबाइल नंबर के साथ फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड लगाने और निरीक्षण में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त(खाद्य)- द्वितीय योगेश कुमार राय ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की अगुवाई में विभाग की टीम ने कुशीनगर के केवीआरएस लाइम वूड होटल, बुद्धा मार्ग के पास होटल मैत्रेई रेजीडेंसी व ओम रेजीडेंसी की जांच कर वहां से पनीर का नमूना लिया गया। सिंह रिसोर्ट बैरिया कला, रामायण रेसिडेंसियल रेस्टोरेंट आदि की जांच कर संचालकों को होटल व रेस्टोरेंट में रिसेप्शन एरिया व सर्विस एरिया में खाद्य लाइसेंस और मालिक व मैनेजर के मोबाइल नंबर के साथ फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल वर्मा, पवन कुमार गोंड आदि मौजूद रहे।