फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे फेंका मिला सरकारी दवा का गत्ता, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पपउर पुल के समीप सड़क किनारे पड़ा मिला बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए की दवा का गत्ता
विज्ञापन


रामकोला। रामकोला-पडरौना मार्ग पर पपउर पुल के पास बृहस्पतिवार को सड़क किनारे सरकारी दवा का गत्ता लावारिस हालत में पड़ा मिला। गत्ते में बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए आईपी की घोल की दवा बताई जा रही है। सड़क किनारे सरकारी दवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। राहगीरों की नजर गत्ते पर पड़ी तो उन्होंने उसे खोलकर देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि दवाओं की डेट एक्सपायर बताई जा रही है। डे जिम्मेदारों ने मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन

विटामिन ए की दवा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में दवा का उपयोग करने के बजाय उसे सड़क किनारे फेंक दिया जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दवा किसी स्वास्थ्य केंद्र को आपूर्ति की गई थी तो उसके सुरक्षित भंडारण और वितरण की जिम्मेदारी किसकी थी, इसकी भी जांच होनी चाहिए। लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। इस संबंध में रामकोला चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि सड़क किनारे सरकारी दवा मिलने की जानकारी हुई है। दवा किस केंद्र की है और इसे किसने वहां फेंका, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें