फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक से टक्कर के बाद गड्ढे में पलटी कार, सात सवार सुरक्षित

Tue, 28 Apr 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गोबरही चौराहे के समीप बाइक और कार की टक्कर के बाद पलटा कार। संवाद
विज्ञापन
कसया। रामकोला-कसया मार्ग के गोबरही चौराहे के समीप सोमवार सुबह बाइक से टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई। कार में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। सभी बाल-बाल बच गए। स्थानीय पुलिस ने बाइक सवार को कसया सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली गांव से देवरिया बरात गई थी। वहां से सोमवार सुबह कार से लोग लौट रहे थे। गोबरही चौराहे के पास सामने से मोपेड सवार परेवाटार निवासी मोहम्मद अनवर सामने आ गए। बाइक से टकराकर कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गई। कार सवारों को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार सवार सभी लोग रामकोला क्षेत्र के बिहुली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि चालक धनंजय सवनहा का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने सभी को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बाइक सवार को कसया सीएचसी भिजवाया गया। कार चालक धनंजय को भी हल्की चोटें आई हैं। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि कार पलटी थी। हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें