फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रॉड से हमले में पति पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सोंधिया बुजुर्ग विक्रम ने पुरानी रंजिश को लेकर पटीदारों पर रॉड से हमला कर 70 वर्षीय पिता को घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी पति-पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

तहरीर में विक्रम ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे उनके पिता जगदेव गुप्ता घर के बरामदे में सफाई कर रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते पटीदार राजेश पत्नी मालती के साथ आए और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आए गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर पिता को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें