फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से टकराई कार, तीन घायल

Mon, 23 Mar 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर सिरसिया खुर्द गांव के पास शनिवार की रात 12 बजे कार सड़क किनारे खड़े ट्राॅला से टकरा गई। हादसे में कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर आई पुलिस घायलों को कोटवा सीएचसी भिजवाई। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभिरिया गांव निवासी 23 वर्षीय अहमद, 26 वर्षीय वसीम और सोहरौना निवासी 27 वर्षीय नितेश किसी कार्य से कप्तानगंज गए थे। कार्य निपटा कर वे शनिवार की रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर सिरसिया खुर्द गांव के पास रामकोला मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राला से टकरा गई।
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सड़क किनारे खड़े ट्राला से टक्कर प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें