फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार भेजा जा रहा डीजल से भरा टैंकर पकड़ा गया

Mon, 23 Mar 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाईवे से बिहार भेजा जा रहा डीजल भरा टैंकर शनिवार देर रात पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने सूचना तमकुहीराज एसडीएम को दी। उन्होंने आपूर्ति विभाग को जांच सौंपी है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार की देर रात डीजल भरा बिहार भेजा जा रहा टैंकर खड़ा होने की सूचना तमकुहीराज पुलिस को मिली।
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और लावारिस हालात में खड़े डीजल से भरे टैंकर को कब्जे में ले लिया। टैंकर का चालक गायब मिला। पुलिस ने इस मामले की जानकारी एसडीएम आकांक्षा मिश्रा को दी। बिहार नंबर लगे टैंकर से जुड़े फोटो व वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहे हैं। वायरल फोटो व वीडियो में करीब तीन हजार लीटर क्षमता वाला टैंकर हाईवे के एक पेट्रोल पंप पर नियमित आता-जाता रहा है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टैंकर किस पेट्रोल पंप से डीजल लेकर बिहार भेजा जा रहा था।
इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि लावारिस हालत में पुलिस ने ईंधन लदा टैंकर पकड़ा है। टैंकर का कोई स्वामी अभी सामने नहीं आया है। मामले की जांच पूर्ति विभाग को सौंपी गईं है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें